शहर में पशु डेयरियों को बाहर करने का अभियान रविवार के ठहराव के बाद सोमवार को पुनः चलाया गया। फोर्स के लिए इंतजार करने के बाद दोपहर बाद पालिका परिषद् की टीम जनकपुरी पहुंची और महिला पशुपालक रीता की डेयरी से 4 दुधारू गाय जब्त कर उनको कांजी हाउस में भिजवा दिया। अब तक इस अभियान में पांच पशु डेयरियों से पालिका प्रशासन 21 पशुओं को जब्त कर चुका है। इनमें 12 गौवंशीय पशु शामिल हैं।